किसी भी exam की तैयारी कैसे करें।


Exam की तैयारी कोई hard काम नही होता है पर हम hard बना देते है। उसके लिए बस बढ़िया रणनीति ओर ध्यान की आवश्यकता होती है।आपने कई बार देखा या सुना होगा कि जिनके school time में high परसेंट होते है फिर भी कोई एग्जाम क्लियर नही कर पा रहा होता है और जो एवरेज होता है वो clear कर लेता है।
तो बस एक सही root ओर खुद पर भरोसा होना चाहिए कि हाँ में इसे आराम से crack कर सकता हु।
इसलिए आपके लिए कुछ tips मैने नीचे बताये है अगर आप उसे फॉलो करते रहोगे तो आप भी एग्जाम क्लियर कर पाओगे।
चलो शुरू करते है!
1.किस समय पढ़ना ज्यादा सही है?

    अगर पढने की तैयारी कर रहे है तो सबसे पहले एक question आता है कि कब पढ़े,सुबह या रात या दिन को।
तो इसके लिए में आपको सलाह दूँगा की आप जितना हो सके सुबह पड़े क्योकि अगर आप सुबह जल्दी पढ़ते हो तो वो रात की तुलना में अधिक याद रहता है क्योंकि सुबह हमारा मस्तिष्क और शरीर एनर्जी से भरे होते है जबकि रात को हमारा दिमाग थका रहता है क्योंकि वो पूरे दिन काम करता रहता है पर सुबह ऐसा नही है।
सुबह का वातावरण ज्यादा शांत और खुशनुमा होता है।इस समय हमारे atmosphere यानी वायुमण्डल में एक एनर्जी होती है जो हमे मिलती है जिससे हम स्टडी ज्यादा ध्यान से कर पाते है।
रात की तुलना में सुबह शांती ज्यादा होती है जिससे पढ़ने में कोई  दिक्कत भी नही होती है।
सुबह पढकर आप रात को थोड़ा रिवीजन कर लेते है तो आप उसे भुलोगे नही।
2.रिवीजन यानी दोहरान करें।
  रिवीजन अपनी स्टडी का सबसे महत्वपूर्ण काम होता है जो करना पड़ता है।
रिवीजन से आप exam के लिए prepare हो जाते है और study में जो कमी रहती है वो रिवीजन से पूर्ण हो जाती है,
पर रिवीजन कितने समय अंतराल में करना चाहिए और कैसे करना चाहिए?
अगर स्टडी के साथ रिवीजन कर रहे है तो आप रिवीजन यानी दोहरान हर प्रत्येक सप्ताह करें।
 अगर घर पर ही है तो 7 दिनों के अंतराल में करे। कही कोचिंग,स्कूल या कॉलेज जाते है तो आप sunday के दिन करे।
आप रिवीजन कर रहे है ओर आपने पहला रिवीजन कर लिया है और अगला रिवीजन करने  वाले हो तो आप first week यानी पहले सप्ताह का रिविजन यानी पहले वाले टॉपिक भी उसमे add करे। इससे आप का प्रदर्शन और बेहतरीन हो जायेगा। आपको टॉपिक्स ज्यादा समय अंतराल तक याद रहेंगे।
3.ज्यादा समय तक कैसे पढे
     
   अगर आप अपने पढ़ने का समय बढाना चाहते हो तो पहले ये देखे की आप वर्तमान में कितना समय पढ़ लेेते हो।उसके बाद आप धीरे-धीरे करके 5 min.-10 min. बढ़ाते जाये।
ऐसा ना हो कि आप एकदम से 1-1/2 घण्टा बढ़ा रहे हो क्योंकि इससे सिर्फ mind पर दबाव बनता है। धीरे -धीरे time बढ़ाने से माइंड को इसकी आदत पड़ जाएगी और आपको भी कोई संकोच नही लगेगा।
आप अगर अपना भोजन बड़ा रहे हो तो  आप एकदम से 7-8 रोटियां नही खा पाओगे इसके लिए आपको टाइम ओर ग्रहण करने की शक्ति को धीरे-धीरे बढाना होगा बाकी एकदम से पेट भी संकोच कर बैठेगा।
लोग ऐसी ही गलती करते है और पढ़ नही पा रहे है।
दूसरी सलाह ये की अगर आप time बढ़ा के पढ़ रहे है तो पूरा मन लगाये बाकी इसके बारे में ज्यादा समजाने की आपको जरूरत नही है।
4.स्त्रोत ढूंढे
Exam की तैयारी में अगर आपके पास जितने ज्यादा ओर सही स्त्रोत है तो आपको topics के बारे में ज्यादा नॉलेज होगी।
कभी-कभी होता है की आपने जिस topic के बारे में पढ़ा है exam में वही टॉपिक आया है पर उस टॉपिक में पढ़ा है वो ना आ के दूसरा उसी का ओर कुछ आ गया जो आपके पास ना हो। तो ये गलती आपको बहुत बड़ा नुकसान दे देगी।
अपको online भी कई सारे स्त्रोत मिल जाएंगे और offline भी।
जैसे youtube,instagram etc.
5.क्या पढ़ना है और क्या नहीं
अब सवाल आता है कि पढे क्या?स्त्रोत भी है books भी पड़ी है,, पर इतना सारा?
तो में इसकी दो स्थितियों के अनुसार उपाय बताता हूँ-
1. समय कम हो और एग्जाम पास हो तब
  सबसे पहले जितना आपने पढ़ लिया है, ठीक है। अब आपके पास time नही है कि आप सब कुछ कवर कर सको तो इसके लिए आप पुराने जितने भी पेपर है उनको सॉल्व करे ओर महत्वपूर्ण प्रश्नों को अलग सेव करके उन्हें करते रहे।
अब किताब में जितने भी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक्स है उन्हें सही तरह से पढ़े ओर याद करे।
नोट्स हो तो नोट्स को पूरा पढ़े।
बुक्स को पूरा एकबार जरूर पढ ले कई बार जो लास्ट में पढ़ा है वो भी आपको याद रह जाता है। 
जो ज्यादा जरूरी न हो उसे रहने दे।
2.समय है तब कैसे पढ़े
  अगर समय है पर समझ नही आ रहा है कि क्या क्या पढ़ना है, तो आप एक बार सभी टॉपिक्स को आराम से पढ़ ले जैसे कोई स्टोरी पढ़ रहे हो।
अगली बार पढ़े तो कुछ कुछ याद रखने की कोशिश करे पर ज्यादा खुद पर दबाव ना बनाये
फिर याद रखते रखते ओर लिख कर पढ़े जिससे याद रहने में कोई कठिनाई नही होगी और इससे आप को खुद ब खुद समझ में आता रहेगा कि क्या क्या पढ़ना है।
किसी का भी अध्ययन कर रहे है तो ये ना हो कि सब कुछ पढ़ते जा रहे है जो महत्वपूर्ण नही है वो भी आप पढ़ रहे हो।
इससे आप ना सिर्फ समय की बर्बादी कर रहे हो बल्कि दिमाग पर जबरदस्ती सब थोप रहे इससे आप याद कम रख पाओगे ओर कंफ्यूज ज्यादा हो जाएंगे।
कोई भी टॉपिक जल्दी जल्दी में ना पढ़े आराम से शांत मन से पढ़े।
कोई टॉपिक बड़ा है तो समय लग रहा है तो लगने दीजिये पर जल्दी ना करे क्योकि जल्दी का काम शैतान का होता है।
नोट्स बनाना बिल्कुल ना भूले-
नोट्स बनाने का अर्थ अपने अनुसार अध्ययन की सामग्री को एकत्र करके उसे सरल तरीके से पढ़ना ओर महत्वपूर्ण सामग्री का ज्यादा होना।
नोट्स आपकी बहुत मदद करते है marks लाने में।
इसके अलावा आप महत्वपूर्ण topics को underline भी कर सकते है यानी highlight कर सकते है।जिससे आपने कोई भी टॉपिक खोला तो आपकी पहली नजर highlight पर ही जायेेगी।
5.किन-किन बातों का ध्यान रखे
   अगर आप किसी की भी तैयारी कर रहे हो तो आपको बहुत सी चीज़ो से परहेज करना पड़ेगा
वरना ये आपकी तैयारी में बाधा डाल सकती है जैसे-
मोबाइल-आपको ये जानकारी तो होनी ही चाहिए की मोबाइल पढ़ाई में कितना नुकसान करवाता है।पढ़ाई करते वक्त अगर ये आप के पास ही है तो इसे अपने पास ना रखे और अगर ये आपके अध्ययन में काम आता है तो आप उस समय ही इसे काम मेंं ले कुछ समय के लिए। बाकी आप इसे अपने पापा या माँ को दे दीजिये।ओर उस टाइम पर ही उन्हें देने को कहे जब आप पढ़ाई करने बैैठे।अगर ये आपको असहज लगता है तो आप अपने exam या अपने करियर पर इतना ध्यान नही दे रहे हो। याद रखीये आज का त्याग आपका जीवन बदलेगा बाकी आप ये ही जीवन जीते रहो, और जो जगह आपकी होनी चााहिये वो ओर किसी ने ये सब कुछ छोड़कर सिर्फ तैयारी कि है वो आराम से ले लेगा। 
खाना-अपनी पढ़ाई ओर खाने के समय मे अंतर रखे बाकी दिक्कत हो सकती है।
समय ना बर्बाद करें-आप पढ़ रहे हो तो उस समय फालतु ना बैैठे रहे और कल्पना में ना खो जाए।
अपनी दिनचर्या यानी time table बना ले और उसी के अनुरूप चले।
खुद के लिए भी समय निकले- खुद के लिये भी समय निकाले ऐसा कतई ना करे की सिर्फ अध्ययन ही करते रहेे ओर खाली समय मे फालतू की activity करते रहो।
ख़ुद के लिए समय से मतलब है कि
खेले,योगा करे,ध्यान,परिवार के साथ समय बिताये,दोस्तो के साथ समय बिताये ओर ये ध्यान रखे की आप mobile को ना छूए।
आप sunday को या अवकाश के दिन ऐसा कर सकते है और parents की अनुमति से घन्टे भर मोबाइल use कर लीजिए।

            अपने अध्ययन को निरंतर जारी रखे
            इसके लिए अगर कुछ त्यागना पड़े                तो उसे त्याग दें।
याद रखिये आज के कुछ साल या समय को  आप अपनी मेहनत में लगा लोगे तो बाकी का समय आराम से गुजरेगा।
             तो अपने आप पर विश्वास रखिये                  ओर किसी की बातों में आये बिना या
            भृमित हुए अपने आप को निरंतर                  तैयार रखे।
            कीसी भी नकारात्मक चीज को                   अपने करीब मत लाये ओर विश्वास                टूटने ना दे।

                INDIAN ADVICER

Post a Comment

If You Have Any Doubts. Please Let Me Know

Previous Post Next Post