अपने गुस्से पर काबू कैसे पाएं


गुस्सा यानी क्रोध,एंगर जो कि होता थोड़े समय के लिए पर इस समय मे जो कुछ भी होता है वो हमारा ज्यादा समय और ओर रिलेशनशिप पर असर डाल जाता है |
गुस्सा हमे भी नुकसान  पहुँचता है और दूसरों को भी। कभी कभी ये इतना हावी हो जाता है कि हम ये भी भूल जाते है कि हमारे सामने कौन है और हम क्या बोल रहे है। 
जब अंत मे गुस्सा शांत होता है तब तक वो हमारा बहुत कुछ ले जाता है।
  तो इन्ही सब के कारण ओर गुस्से पर नियंत्रण कैसे करे पर मै आपको कुछ तरीके बताता हूँ जो आपको 21 दिनों तक लगातार आदत में डालने  होंगे,क्योंकि psycology की एक थ्योरी है जिसमे बताया गया है कि अगर आप कोई भी आदत डालना चाहते हो या खत्म करना चाहते हो तो उसे 21 days तक follow करो 
[1]   21 days rule
 psycologist का मानना है कि अगर आप गुस्से पर नियंत्रण करना चाहते हो तो 21 डेज रुल का उपयोग करो।
जिसमे आपको क्रोध कम से कम करना होगा।
ओर कभी भी इस रूल को ब्रेक नही करना होगा 
शुरुआती दिनों में आपको बहुत कठिनाई आयेगी 
पर धीरे धीरे आप अपने क्रोध पर काबू पा लोगे ओर 21 दिनों बाद आप मे एक नया परिवर्तन आ जायेगा।
[2]   डेली ध्यान(मेडिटेशन) ओर योगा
  
    ध्यान अर्थात मेडिटेशन क्रोध को काबू करने का रामबाण उपायो में से एक है।
अगर आप निरतंर मेडिटेशन करते हो तो आप मे सहनशील भाव और अपने मन मे शांति की अनुभूति होगी।
मेडिटेशन की सलाह डॉक्टर भी देते आ रहे है।
आपको मेडिटेशन यानी ध्यान लगाना शुरू कर देना होगा और निरतंर 21 दिनों तक करना होगा।
जिसमे आप मे सहनशीलता बढ़ जाएगी और आप क्रोध पर काफी हद तक काबू कर पाएंगे।
साथ मे थोड़ा योग भी करियेगा जिसमे ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा।
ओर हो सके तो आप इसे सुबह के समय करे क्योकि सुबह के समय आपको साफ हवा भी मिलेगी। 
मेडिटेशन से आप डीप्रेशन,गुस्सा ओर भी कई विकारो से बच सकते हो।
[3] छोटी-छोटी बातों पर पर ध्यान न दे

   कई बार होता है कि हम कभी बात करते है और बातो बातो में हमारा कोई मजाक बनाता है तो वो हम दिल पे ले लेते है तो उसे आप को कम करना होगा क्योंकि सामने वाले का उद्देश्य आपको नीचा दिखाने का नही होता पर हम ऐसा समझ लेते है।
कभी कभी कोई थोड़ा सा भी बोल दे तो उसे आपको नकार देना है क्योंकि ये सिर्फ आपको दुख देगा।
कोई छोटा बोल दे तो उसे छोटा कहके माफ कर  दो और समझा दो। इससे आपको भी खुशी मिलेगी और क्रोध भी नही आएगा।
अगर बड़ा कोई कुछ कहे तो उसे उनका बड़प्पन समझ कर भूल जाये।
कभी भी अपने भाई,माता,पिता,बहन,पत्नी,पति,मित्र से हद से ज्यादा बहस नही करे और उनका पद समझे ओर ये भी सोचे कि आपके गुस्से से उनपर कितना प्रभाव पड़ रहा है।
[4]लम्बी-लम्बी साँस ले
 
  जब भी आपको गुस्सा आये तब आपको अकेले अर्थात एकान्त में जाकर लंबी-लंबी सांस लेनी है और छोड़नी है।
ओर लगभग 5-8 मिनट तक इस आपको करना है।
इससे आपको गुस्से से शीघ्र राहत मिलेगी।
[5] खाली ना बैठे कार्य करे 
खाली बेठने से दिमाग भी खाली रहता है जिससे नकारात्मक विचार आते रहते है और उस समय कोई कार्य कहता है तब गुस्सा आना स्वाभाविक होता है।
तो इससे पहले ही स्वयं को स्थिति के अनुरूप ढालना सिख लो।
दूसरा यह कि जब आप शारीरिक कार्य करोगे तो आप मे थकान होगा और गुस्सा कम होगा। 
तीसरा यह कि कार्य करने से आपको प्रसन्नता भी मिलेगी।
कार्य करने से आप फालतू के विचार और चिंता भी नही करोगे।
[6] मोबाइल का उपयोग हद से ज्यादा न करे
   मोबाइल का उपयोग लिमिट में किया जाये तो ठीक है पर उससे ज्यादा खतरनाक हो जाता है।
अक्सर हम खाली बैठते है तो मोबाइल चलाने लग जाते है ओर चलाते ही रहते है।
फालतू की पोस्ट स्टेटस स्टोरीज़ ना जाने क्या क्या देखते रहते है और चलाते रहते है।
जिससे बाद में दिमाग उलझा हुआ और शरीर चिड़चिड़ा हो जाता है।
तो मोबाइल की ये आदत कम करनी होगी।
जिसके लीये आप ये कर सकते है-
1. व्हाटसअप,इंस्टाग्राम आदि की नोटिफिकेशन बंद कर दे।
2. आपका हर दिन सेम ही रहता है फिर भी आप बार बार मेसेज को झांकते रहते हो ये बंद कीजिए।
3. रात को जल्दी सोने की आदत बना लीजिए,इससे आपको कई नुकसान है
जैसे कम नींद कर कारण दूसरे दिन क्रोध का आ जाना और भी।
4. दिन को 1-1/2 घंटे की नींद या उससे भी कम ले या पूरी तरह धीरे -धीरे बन्द कर दे।
5. फालतू होने पर बाहर जाए , कुछ भी कार्य करे ,फैमिली से बात करे ।
6】मेंरी जितनी भी बाते है आप उन्हें 21-22 डेज तक continue follow करे।
शुरुआत में आपको दिक्कत आएगी पर आप धीरे धीरे सब कर लोगे।
 आप खुद के लिए कर रहे हो तो किसी को बताए नही 
 लोग अगर कुछ कहे तो कैसे भी करके इग्नोर करे क्योंकी उनका तो कहकर हो जाएगा पर आपकी सारी मेहनत ख़तम हो जाएगी।
 ओर कोई फालतू की सीख दे जिससे आपका मनोबल टूटे तो उसे बेवकूफ समझकर टाल दे।
ये सब होना स्वाभाविक होगा और ये ही आपको मजबूत बनाएंगे।
                BEST OF LUCK
Your indianadvicer

1 Comments

If You Have Any Doubts. Please Let Me Know

Previous Post Next Post